← होम पर वापस

दिल्ली में किरायानामा: 11 महीने क्यों, और रजिस्ट्रेशन कब ज़रूरी है

दिल्ली में मकान किराये पर देने या लेने से पहले सबसे ज़्यादा पूछे जाने वाले सवालों के छोटे जवाब।

किरायानामे में क्या लिखा होना चाहिए?

मालिक और किरायेदार के नाम, मकान का पता, किराया, सिक्योरिटी राशि, शुरू होने की तारीख और अवधि।

क्या किरायानामे का रजिस्ट्रेशन ज़रूरी है?

पंजीकरण अधिनियम, 1908 की धारा 17(1)(घ) के अनुसार साल-दर-साल के, एक साल से अधिक अवधि के, या सालाना किराये वाले पट्टे का रजिस्ट्रेशन ज़रूरी है। इसी कारण कई किरायानामे 11 महीने के बनते हैं।

नए किरायेदार की सूचना पुलिस को कौन देता है?

मकान मालिक। दिल्ली में यह delhipolice.gov.in पर किरायेदार पंजीकरण से ऑनलाइन, या स्थानीय थाने में होता है। पावती संभाल कर रखें।

ई-स्टांप क्या है?

इलेक्ट्रॉनिक रूप से चुकाई गई स्टांप ड्यूटी। पुराने स्टांप पेपर की जगह ई-स्टांप प्रमाणपत्र मिलता है।

सामान्य जानकारी, कानूनी सलाह नहीं।